नगरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर दो वर्ष तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने व जबरन बाइक पर बैठाकर भगाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता द्वारा भागने से इंकार करने पर गांव में हुई पंचायत में युवक के परिजनों द्वारा शादी से इंकार करने पर पीड़िता के परिजनों ने डॉयल 112 को फोन कर मामले की जानकारी दी। डॉयल 112 की पुलिस पहुंच कर युवक को थाने ले आयी, वहीं पीड़िता ने युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी शादी वर्ष 2016 में इटावा जिला में हुई थी। वह दो वर्ष तक अपने पति के साथ रही, इस बीच एक बच्ची भी पैदा हुई। किसी कारण वश दोनों के बीच का रिश्ता टूट गया तो उसका पति बच्ची को अपने साथ रख लिया और वह अपने माता पिता के घर आ गई। इसी बीच हलधरपुर थाना क्षेत्र के अईलख इमिलिया निवासी युवक उसके घर आने लगा और पीड़िता से शादी करने की बात कहकर उससे सम्बन्ध बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि युवक के साथ सम्बन्ध दो साल से चला आ रहा है। पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि युवक मुझसे कहीं भागने की बात कहता था और सम्बन्ध बनाता रहा। बुधवार को पीड़िता बाजार करके घर जा रही थी तभी युवक बाइक लेकर उसे रास्ते में घेर लिया और जबरन बाइक पर बैठाने लगा। पीड़िता ने उसके साथ भागने से इंकार करते हुए शादी की बात कही। तभी पीड़िता के दो चाचा उसे पकड़ लिए और गांव में पंचायत होने लगी। युवक मुझसे शादी करने के लिए तैयार हो गया लेकिन उसके परिजन शादी करने से मना कर दिए। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने फोन कर डॉयल 112 को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ कर थाने ले आई। पीड़िता ने तहरीर में युवक के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की गुहार लगाई है।







Social Plugin