वर्चुअल शपथ ग्रहण में मौजूद रहे एडीओ एवं ग्राम पंचायत अधिकारी
दुबहर, बलिया । क्षेत्र के ओझा कछुआ गांव के नव निर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा पाण्डेय ने बुधवार के दिन प्राथमिक विद्यालय सनाथ पांडे के छपरा पर निर्वाचित 11 ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ वर्चुवल शपथ ग्रहण ग्राम पंचायत अधिकारी सुनील दत्त तिवारी,एडीओ समाज कल्याण अभय शंकर तिवारी द्वारा किया ।
दुबहर ब्लॉक के 59 ग्राम पंचायतों में से 43 ग्राम प्रधानों का शपथ हुआ । शेष 16 ग्राम प्रधानों का शपथ उस ग्राम पंचायत में दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के बाद संपन्न होगा। पहली बार निर्वाचित ग्राम प्रधान रेखा पाण्डेय ने कहा कि गांव के चहुमुंखी विकास के लिए मै हमेशा कार्य करूंगी। मैं गांव में नाली निर्माण, खड़ंजा, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, आवास विहीन ग्रामीणों को आवास सहित गांव की सर्वांगीण विकास हेतु सदैव तत्पर रहूंगी।सभी सम्मानित ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले, इसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी ।
ग्राम प्रधान श्रीमती रेखा पांडे ने सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान रजनीश पांडे गबडू , प्रियंबद दुबे, शत्रुघ्न मिश्रा, बृजेश मिश्रा, डॉ सुशील पांडे, डॉ शशिकांत पांडे, मोहन दुबे, जनार्दन दुबे, किशोर पांडे, नथुनी पांडे, सुधीर पांडे डब्लू , प्रमोद पांडे, बमबम मिश्रा, बालेश्वर दुबे, अशोक वर्मा, जीतलाल, धनंजय यादव, कमलेश गुप्ता, रवि शंकर पांडे, जयप्रकाश पासवान, जयराम खरवार आदि उपस्थित रहे ।







Social Plugin