Ad Code

Responsive Advertisement

भूमि विवाद में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज

 भूमि विवाद में पूर्व प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज



बिल्थरारोड(बलिया)उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा (हल्दीरामपुर) में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के पिता व पुत्र को मारपीट कर घायल कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

उभांव थाना क्षेत्र के सोनबरसा (हल्दीरामपुर) निवासी छोटे लाल पुत्र स्व0 जगदेव ने पुलिस को एक तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी काश्तकारी की भूमि है जिसका बटवारा मेरे पट्टीदार से आपसी सहमति से हो चुका है। आरोप है कि 12 मई की शाम 4 बजे अचानक उक्त भूमि को लेकर रामबृक्ष, रामाश्रय, रणजीत व राजाराम लाठी डंडा से लैस होकर उसे व उसके पुत्र अर्जुन पर हमला कर मारने पीटने लगे तथा अपशब्दों का भी प्रयोग किया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर दूसरे पक्ष से घायल रामाश्रय व रणजीत के मामले में भी पुलिस ने  मुकदमा दर्ज किया है।