Ad Code

Responsive Advertisement

एसडीएम ने आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए हो रहे निर्माण का किया औचक निरीक्षण

 एसडीएम ने आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए हो रहे निर्माण का किया औचक निरीक्षण



5 दिनों में निर्माण पूर्ण करने का आदेश


बिल्थरारोड (बलिया)। डीएम अदिति सिंह के निर्देश पर एसडीएम सर्वेश यादव ने सीएचसी के अधीक्षक तनवीर आजम संग गुरुवार को आक्सीजन प्लांट की स्थापना के लिए सीएचसी सीयर में हो रहे निर्माणाधीन कार्य का औचक निरीक्षण किया। मौके पर ईट की गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। उन्होने आक्सीजन प्लांट की स्थापना को लोगों के सीधे जुड़े होने का मामला बताते हुए मौके पर चेताया कि निर्माण की गुणवत्ता में कोई कमी मिली तो सीधे विधिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने पूछे जाने पर बताया कि आगामी 5 दिनों के भीतर इस निर्माण को पूरा किये जाने का आदेश दिया गया है। नई दिल्ली से आक्सीजन प्लांट के सभी उपकरण नई दिल्ली से बिल्थरारोड के लिए रवाना हो चुका है। ऐसा प्रशासन का प्रयास जारी है कि अति शीघ्र इसका लाभ आम जनमानस को मिले।