Ad Code

Responsive Advertisement

 नगरा। क्षेत्र में आक्सीजन के अभाव में एक भी मौत नहीं होने पाये इस संवेदनशील विषय पर गम्भीर रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कोरोना संक्रमण से लड़ रहे जनपदवासियों के लिए अपने निजी खर्चे से विभिन्न अस्पतालों में 50 ऑक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर व फ्लो मीटर उपलब्ध कराते हुए गुरुवार को नगरा पीएचसी पर 5 आक्सीजन सिलिण्डर स्वयं अपने पहुंच कर प्रभारी निरीक्षक डा टीएन यादव को सौंप कर क्षेत्र के लिए प्राण वायु का काम किया है। विधायक ने अपने क्षेत्र सहित सदर अस्पताल को अक्सीजन सिलेंडर, रेगुलेटर व फ्लो मीटर सौंपा था जिसे अपने साथ लेकर सभी अस्पतालों को सिपुर्द किया।। इस मौके पर विधायक ने कहा हम अपने जनपद क्षेत्र के नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते इस कोरोना संक्रमण काल में संक्रमित मरीजों के लिए मैं अपने निजी पैसे से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर का व्यवस्था करवाया हू। जो सदर अस्पताल बलिया, सीएचसी, सीएचसी रसड़ा, पीएचसी चिलकहर आदि को देते हुए गुरुवार को नगरा को 5 सहित बछईपुर एक सिलिण्डर सिपुर्द किया। इस मौके पर प्रमुख अनिल सिंह, श्रेयस सार्टेक्स कम्पनी के प्रबन्ध निदेशक विनय सिंह, खण्ड विकास अधिकारी प्रवीनजीत, रणवीर सिंह सेंगर,सीएसआईएल के निदेशक रमेश सिंह, रणजीत सिंह पिंकी, पिंटू यादव, प्रधान अजय शर्मा, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे।