Ad Code

Responsive Advertisement

पंखे का पलक लगाते समय विद्युत स्पर्श घात लगने से कक्षा दसवीं के छात्र की मौत



नगरा,बलिया।। नगरा बेल्थरारोड मार्ग पर जीप स्टैंड के समीप गुरुवार को विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करेंट की चपेट में आकर कक्षा 10 वीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

जाम बसनही निवासी प्रेमचन्द गुप्ता की जीप स्टैंड के समीप चाय की दुकान है। प्रेमचन्द के साथ उनका पुत्र 16 वर्षीय रोहित भी चाय की दुकान पर हाथ बंटाता है। दोपहर बाद विद्युत आपूर्ति आने पर रोहित बिजली का पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इसी बीच करंट प्रवाहित होने से उसके चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में छोटा था तथा दसवीं का छात्र था।