Ad Code

Responsive Advertisement

सवारी वाहनों पर कोरोना गाइड लाइन का नहीं हो रहा पालन



नगरा बलिया- कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। स्कूल, कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। दुकानें सुबह सात बजे से शाम आठ बजे तक ही खुली रहेगी। 
कोरोना को लेकर सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी किए गए हैं लेकिन नगरा बाजार व क्षेत्र में इसका पालन ठीक से नहीं हो रहा है। नगरा बाजार में तो इसकी खुलकर धज्जियां उड़ रही हैं।

 यहां सवारी वाहनों पर कोरोना गाइड लाइन का कहीं से भी पालन नहीं हो रहा है। शासन के निर्देश के बावजूद क्षमता से अधिक यात्री बैठाए जा रहे हैं। न इन वाहनों को सैनिटाइज किया जाता है और न ही क्षमता से आधे यात्रियों को बैठाया जाता है।

 पुलिस पंचायत चुनाव का बहाना बनाकर मूकदर्शक बनी हुई है। ऑटो चालक तो अधिक से अधिक पैसा कमाने के लालच में कोरोना नियमों की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। अधिकांश चालक और यात्री बिना मास्क के सफर कर रहे हैं। यही स्थिति बाजार में स्थित दुकानों की है। बाजार के लगभग 90 फीसदी दुकानों खासकर किराना व सब्जी की दुकानों पर कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

 अधिकांश दुकानदार या तो मास्क नहीं लगा रहे है या फिर मास्क गले में लटका कर ग्राहकों को सामान दे रहे है।ग्राहक भी बिना मास्क और दो गज दूरी के नियमों का उल्लंघन करते नजर आ रहे है। दुकानों पर सैनिटाइजर केवल दुकानदार के उपयोग के लिए ही रखा गया है।कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक माना जा रहा है। 

फिर भी लोग सचेत नहीं हैं।कोरोना गाइड लाइन का कहीं से भी पालन होता नहीं दिख रहा है।अधिकांश लोग खासकर युवा व किशोर बिना मास्क पहने ही घूमते नजर आ रहे है। जबकि कोरोना गाइड लाइन में मास्क को लेकर स्पष्ट उल्लेख है।

 जनपद में कोरोना पीड़ितो की संख्या बढ़ती जा रही है। गॉवो की हालत  खराब है  लोग मर रहे हैं ।अस्पतालों पर कोई व्यवस्था नहीं है ।निजी डॉक्टर भी स्थिति को देखते हुए अपना क्लिनिक बन्द कर दिए हैं ।