नगरा बलिया। मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना निगेटिव रिपोर्ट की अनिवार्यता की जानकारी होते ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर एजेंट बनने का ख्वाब देख रहे लोगो की लंबी कतारें लग गई। पीएचसी के बाहर व भीतर सैकड़ों लोग कड़ी धूप में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
मतगणना एजेंट बनने के लिए कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करना है। जो जांच रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत करेगा,उसे मतगणना में जाने के लिए पास नहीं मिलेगा। ऐसा आदेश जारी होते ही जिला पंचायत सदस्य से लेकर ग्राम पंचायत सदस्य तक के उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों में कोरोना जांच करान के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भीड़ लग गई।








Social Plugin