Ad Code

Responsive Advertisement

मिला कोरोना पाजिटिव, अस्पताल 24 घंटे के लिए सील, सम्पूर्ण सेवाएं ठप



बिल्थरारोड (बलिया)। स्वास्थ्य सेवा के मामले में बलिया जिले के  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर आज प्रातः से ही सम्पूर्ण सेवा सील कर दिया गया है। अधीक्षक डा. तनवीर आजम ने बताया कि अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना पाजिटिव आज आ गया है। 

जिसके कारण 24 घंटे के लिए अस्पताल की सम्पूर्ण सेवाएं बाधित कर दी गयी हैं। कहा कि सेवाओ के सफल संचालन के लिए अस्पताल परिसर पूरी तरह आज सेनिटाइज कराया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि महिला प्रसव के सारे मरीज नगरा पीएचसी के लिए भेजे जाएंगे। पंचायत मतगणना में पास निर्गत कराने के लिए कोरोना जांच के लिए सैम्पल देने हेतु सीएचसी सीयर के सील मुख्य द्वार पर बांस-बल्ली बल्ली को पार करते हुए अस्पताल के अन्दर लोग जुट गए थे।

 उनके अन्दर काफी आक्रोश देखा गया कि जब कोरोना जांच के बाद ही पास जारी होगा, तो कोरोना टेस्ट के लिए अस्पताल से बाहर सैम्पलिग कराने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, जिसकी कोई व्यवस्था नही दिखी।

 कुछ लोगो ने मतगणना में धांधली की आशंका जाहिर की। मतगणना की पार दर्शिता के लिए कुछ लोग यह चाहते थे कि मतगणना स्थल में सीसी टीवी की व्यवस्था प्रशासन कराए। अस्पताल में काफी गहमा-गहमी भी रही। अस्पताल कर्मी नदारत दिखे। और मरीज से लेकर अन्य लोग परेशान दिखे।