Ad Code

Responsive Advertisement

विद्यालय के बच्चों ने निकाले मतदाता जागरुकता रैली।

 



नगरा (बलिया)। मतदान है मेरा अधिकार नहीं करें इसे बेकार, लोकतन्त्र की यही पुकार हर नागरिक का है मताधिकार के गगनभेदी नारों के साथ विद्यालय के बच्चों ने मतदाता जागरुकता रैली निकालकर क्षेत्र में भ्रमण किया। खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा नामित दयाशंकर राम के नेतृत्व में  थानाध्यक्ष संजय सरोज ने मतदाता जागरुकता रैली को रवाना किया। नेतृत्वकर्ता ने बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में नाम अंकित कराने से लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए मतदान केन्द्रों पर जाकर लोकतन्त्र की रक्षा के लिए मतदान करना जरुरी है। इस मौके पर विद्यालयों के बच्चों सहित अभिभावक व अध्यापक मौजूद रहे।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा