Ad Code

Responsive Advertisement

धान क्रय केन्द्र पर धान की सरकारी खरीद शुरू।

 


सिकन्दरपुर(बलिया) तहसील क्षेत्र के चेतन किशोर गांव में स्थित हाट केन्द्र नवानगर पर बनाये गए  धान क्रय केन्द्र पर धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है।इससे अपना धान बेचने के लिए परेशान किसान में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।केन्द्र पर प्रथम दिन जांचोपरांत दो किसानों से कुल 102 कुन्तल धान की खरीदारी की गई।
केन्द्र के प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि सरकार द्वारा इस वर्ष धान का मूल्य दो तरह का निर्धारित किया गया है।अच्छे धान का मूल्य एक हजार 960 रुपया प्रति कुन्तल है।जबकि लो क्वालिटी के धान का मूल्य एक हजार 940 रुपया प्रति कुन्तल निर्धारित किया गया है।उन्होंने धान की बिक्री हेतु अपना रजिस्ट्रेशन करा लेने की किसानों को सलाह दिया।अपील किया है कि किसान वन्धु अपना धान अच्छी तरह से सुखा व साफ कर तौल हेतु केन्द्र पर लाएं।


रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार