Ad Code

Responsive Advertisement

बाइक की आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल।

 



नगरा (बलिया)। नगरा भीमपुरा मार्ग के ताड़ी बड़ा गॉव सरकारी नलकूप के समीप सोमवार को देर शाम कार व बाइक की आमने सामने भिडंत में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड लग गई। सूचना के बावजूद एंबुलेश के न पहुंचने पर एक घंटे बाद स्थानीय युवकों ने आटो से घायल युवक को पीएचसी पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख कर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल युवक सुखपुरा थाना क्षेत्र के धरहरा निवासी कृष्णा गुप्ता 28 बताया जा रहा है।  घटना के एक घंटे बाद मौंके पर पहुंची पुलिस ने चालक व कार को कब्जे में ले लिया। कार नगरा की तरफ से भीमपुरा जा रही थी,विपरीत दिशा की तरफ से तेज रफ्तार बाइक चला कर नगरा जा रहे युवक की कार से आमने सामने टक्कर हो गई। युवक सडक पर ही गिर कर छटपटाने लगा। देखते ही देखते लोगों की भीड लग गई। युवकों ने तुरंत सूचना पुलिस व एंबुलेश को दिया। एक घटे तक इंतजार करने के बाद जब एंबुलेंश नही पहुंची तो युवकों ने आटो में लेकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी एक घंटे बाद पहुंची।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा