रसडा़ (बलिया)। रसड़ा नगर के मंगलवार की रात में गांधी पार्क में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मंत्री मुलायम सिंह यादव का 83 वाँ जन्मदिन मनाया गया। समाजवादि पार्टी व भारती समाज पार्टी व बच्चों ने केक काटा और एक दूसरे को खिलाकर बधाई भी दिए। वक्ताओं ने कहा कि मुलायम सिंह यादव समाजवादियों के प्रेरणास्रोत है। सपा नेता पिंटू अंसारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के जीवन से समाजवादी पार्टी साथियों को सीख लेना चाहिए। सपा नेता शाहिद कुरैशी उर्फ बिलाल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जो समाजवाद का अलख जगाई है। उसे और बुलंद करने की जिम्मेदारी हमलोगो कि है।इस मौके पर जाबेद अंसारी (जाम), एखलाक कुरैशी, एकबाल अंसारी, प्रमोद कुमार, पिन्टू नेता, प्रकाश भारती, गोबिन्द मदेशिया, जैकी दादा, मंजुर अली, शमशेर अली, आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी






Social Plugin