रसड़ा (बलिया) शासनादेश के बावजूद गोंड जाति का अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन द्वारा जारी नहीं किये जाने से आक्रोशित गोंड समाज के सैकड़ों लोगों ने श्रीनाथ मठ रसड़ा के मैदान से अपने पारंपरिक गोंड़उ बाजा के के साथ रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए रसड़ा तहसील मुख्यालय के परिसर पहुंच कर अपने मांगों के पूरा होने तक अनिश्चित कालीन धरना प्रारंभ कर दिया। धरना का नेतृत्व महासभा के जिलाध्यक्ष हरिहर गोंड सहित तहसील अध्यक्ष श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड, राकेश गोंड राजेश गोंड, धीरज गोंड, चंदन, अभिषेक, रघुनाथ गोंड, प्रमोद कुमार, संदीप गोंड, पवन गोंड आदि कर रहे थे। धरना स्थल पर मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरिहर गोंड ने कहा कि प्रमुख सचिव के नवीनतम 3 नवम्बर 2021 को गोंड जाति को अनुसूचित जन जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने का स्पष्ट आदेश होने के बावजूद रसड़ा सहित जनपद में गोंड समाज के लोगों का जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है । इसी क्रम में श्रीभगवान गोंड,राकेश गोंड ने कहा कि मांगे पूर्ण होने तक गोंड समाज अपना धरना जारी रखेगा और शीघ्र ही आर-पार की लड़ाई का ऐलान करेगा।
रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम






Social Plugin