Ad Code

Responsive Advertisement

स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने स्टेशन का किया निरीक्षण।

 


स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया )

स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों  ने स्टेशन का किया निरीक्षण।

मऊ (उत्तर प्रदेश)। 
नवगठित स्टेशन सलाहकार समिति की प्रथम बैठक में जंक्शन के वीआईपी सभागार में 12 अक्टूबर 2022 को मण्डल वाणिज्य निरीक्षक अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों द्वारा मऊ स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया गया तथा उसके संदर्भ में आवश्यक सुझाव दिए गए।
बैठक में स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य प्रदीप सिंह ने छपरा से वाराणसी सिटी तक जाने वाली गाड़ी संख्या 15111 ट्रेन के मऊ स्टेशन पर समय में परिवर्तन कर सुबह 6:35 पर किए जाने का प्रस्ताव रखा तथा उसे वाराणसी स्टेशन तक चलाए जाने की मांग की। उन्होंने स्टेशन पर लगे एटीवीएम को चालू करने के साथ पर्यावरण को ध्यान रखते हुए मालगोदाम को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की बात की। साथ ही उन्होंने गोरखपुर यशवंतपुर ट्रेन को मऊ से चलाने हेतु मांग किया। इसके अलावा उन्होंने एस्केलेटर को भी चालू किए जाने की मांग की। डॉ रविंद्रनाथ मिश्रा ने कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों को टिकट खरीदने का पूछताछ सम्बंधी जानकारी को सुलभ बनाने व स्टेशन पर मेडिकल स्टोर व जाए गीता प्रेस का बुक स्टॉल खोलने का प्रस्ताव रखा। 

इनसेट

आनन्द कुमार ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आरक्षण में मिलने वाली छूट को चालू कराने की किया मांग।

आनन्द कुमार ने मऊ स्टेशन पर सभी टिकट खिड़की खुलवाने की मांग करते हुए मान्यता प्राप्त पत्रकारों के आरक्षण में मिलने वाली छूट को चालू कराने की मांग की। साथ ही उन्होंने स्टेशन पर लगे टोटी और पाइप लाइन से गिर रहे पानी को रोकने की मांग की। उन्होंने एमएसटी ग्राहकों के लिए अलग से कोच लगाने की मांग किया। डॉ राघवेंद्र कुमार मिश्र ने दिव्यांग डिब्बों में समय-समय पर आरपीएफ जीआरपी के जवानों की चेकिंग किए जाने की मांग की। मुहम्मद यूनुस ने छपरा से चेन्नई को जाने वाली गाड़ी संख्या 12670 गंगा कावेरी एक्सप्रेस को सप्ताह में कम से कम 1 दिन मऊ से चलाए जाने की मांग की।
उमेश यादव ने मऊ स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सम्मान का विशेष ध्यान दिए जाने की बात की पता प्लेटफार्म नंबर एक पर स्थित चार यूटीएस काउंटरों में से एक काउंटर को महिला काउंटर के रूप में आरक्षित किए जाने का सुझाव दिया।
इस दौरान इस दौरान स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्यों ने मऊ जंक्शन के प्लेटफार्म का निरीक्षण किया एवं वहां पर यात्री तथा वेंडरों से बात कर उनकी समस्याओं को जाना तथा आवश्यक सुझाव दिया।
बैठक में रेलवे की ओर से स्टेशन अधीक्षक नीरज कुमार लाल, रेलवे सुरक्षा प्रभारी अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ टिकट परीक्षक सीताराम यादव इत्यादि उपस्थित रहे।