Ad Code

Responsive Advertisement

शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के नर्सरी से लेकर डिग्री कॉलेज तक के समस्त विद्यालय अगले 3 दिन रहेंगे बंद।

 

स्वतंत्रविचार 24 ( न्यूज़ डेस्क बलिया)

शिक्षा क्षेत्र फतेहपुर मंडाव के नर्सरी से लेकर डिग्री कॉलेज तक के समस्त विद्यालय अगले 3 दिन रहेंगे बंद।

● लगातार हो रही बारिश एवं घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

मऊ (उत्तर प्रदेश): अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश एवं नेपाल द्वारा घाघरा नदी में पानी छोड़े जाने के कारण घाघरा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के दृष्टिगत विकासखंड फतेहपुर मंडाव में जल प्लावन की स्थिति के दृष्टिगत नर्सरी से लेकर महाविद्यालय स्तर तक के समस्त विद्यालय दिनांक 12 से 14 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। ज्ञातव्य है कि जनपद का फतेहपुर मंडाव ब्लॉक सर्वाधिक बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र है। इसके दृष्टिगत जिला प्रशासन जनहित में फतेहपुर मंडाव शिक्षा क्षेत्र के समस्त स्कूलों को अगले 3 दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
------