स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
अनिल कुमार अग्निहोत्री मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय जनपद।
: साफ-सफाई में शिकायत मिली तो होगी जबाबदेही-अनिल कुमार अग्निहोत्री।
बलिया। शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अनिल कुमार अग्निहोत्री ने बताया है कि मौसम को देखते हुए विशेष साफ- सफाई अभियान के संबंध में समस्त अधिशासी अधिकारियों को पहले से निर्देशित किया गया था। कि साफ- सफाई के मामले में कोई प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। दोनों शिफ्ट में साफ- सफाई के बाद कीटनाशक दवा का भी छिड़काव कराना अनिवार्य है।
उन्होंने ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील किए है कि साफ सफाई में सार्वजनिक स्थानों पर जैसे सड़क के आसपास नाली के ऊपर या गलियों में अतिक्रमण न करें, अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधि कार्यवाही की जाएगी। हमें आशा है जिले के सम्मानित लोग इन सभी बातों पर ध्यान देंगे कि किसी भी कर्मचारी से बदसलूकी न करें, कोई शिकायत हो तो संबंधित अधिशासी अधिकारियों को लिखित दे सकते हैं। इसके अलावा हमें भी अवगत करा सकते हैं ताकि कार्यवाही किया जा सके।







Social Plugin