स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
पुलिस चौकी में आगामी 6 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक।
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय पुलिस चौकी में आगामी 6 सितम्बर को निकलने वाले महावीरी झण्डा जुलूस के मद्देनजर शुक्रवार को पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें नगर के मानस मन्दिर और यूनाइटेड क्लब महावीरी झण्डा समिति के अध्यक्ष और संभ्रांत लोगो ने भाग लिया। इस मौके पर एसडीएम दीपशिखा सिंह ने कहा कि महावीरी झंडा जुलूस को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण तरीके से निकाले। नगर की साफ सफाई की कराने को कहा। मीटिंग में महावीरी झंडा समिति के पदाधिकारियो कार्यकर्ताओं ने बिजली समस्या की बात उठाए जिस पर एसडीओ अजय मिश्र ने कहा कि जुलूस निकलने वाले रास्ते से बिजली के तार ऊपर करने के साथ ही जुलूस निकलने से लेकर समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी । इस्पेक्टर उभांव अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि झंडा जुलूस के दौरान पुलिस की पैनी नजर रहेगी। अगर कोई व्यक्ति अराजकता फैलता है या नियम के विरुद्ध जाएगा तो उनके खिलाफ कठोर करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए चाक चौबन्द व्यवस्था रहेगी। भारी मात्रा में पुरुष व महिला कांस्टेबल तैनात रहेंगे। इस मौके पर चौकी इंचार्ज सीयर मदनलाल , ईओ ब्रजेश गुप्त, यूनाइटेड क्लब के अध्यक्ष सन्नी जायसवाल, दुर्गा प्रसाद मधुलाला, पूर्व चेयरमैन अशोक मधुर, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रशान्त कुमार मन्टू, राममनोहर गाँधी, शिवकुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र सोनी, गणेश वर्मा, अमित जायसवाल, सुनील कुमार टिंकु, मनीष जायसवाल, भोलू, टनटन जायसवाल, मंटू मल्ल, सोनू वर्मा, रामबाबू जायसवाल , बजरंगी , सोनू मद्धेशिया, कम्मू लारी आदि उपस्थित रहे।







Social Plugin