Ad Code

Responsive Advertisement

कुल-197 रोडवेज के चालकों/परिचालकों को वर्दी के लिए मिली धनराशि-राकेश कुमार श्रीवास्तव

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

राकेश श्रीवास्तव क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक रोडवेज बलिया।

: कुल-197 रोडवेज के चालकों/परिचालकों को वर्दी के लिए मिली धनराशि-राकेश कुमार श्रीवास्तव

बलिया। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में रोडवेज के कुल- 197 चालको और परिचालको को लम्बे अन्तराल के बाद 1800/- रुपये की दर से वर्दी भत्ता उनके खातों स्थानांतरित किया गया है। वर्दी भत्ता पाकर उन कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए क्षेत्रीय सहायक प्रबंधक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत कई वर्षों रोडवेज कर्मचारियों वर्दी भत्ता की मांग कर रहे थे। जिसका स्वयं मंत्री दयाशंकर सिंह ने संज्ञान लेते हुए कहा कि तत्काल सभी रोडवेज के चालक, परिचालकों वर्दी हेतु का भुगतान किया जाये। जिससे  सभी चालकों/परिचालकों के खाते में भुगतान किया गया है।