Ad Code

Responsive Advertisement

घर से नाराज युवक गंगा में लगाया छलांग।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

घर से नाराज युवक गंगा में लगाया छलांग।

दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत नगवा गांव निवासी सुधीर राम पुत्र मुन्नु राम उम्र लगभग 20 वर्ष बुधवार की शाम अपने घर से किसी बात से नाराज होकर गंगा नदी पर बने जनेश्वर मिश्रा सेतु से गंगा नदी में छलांग लगा दिया। इस घटना को देखकर पुल पर दौड़ रहे युवकों एवं आने जाने वाले राहगीरों ने शोर मचाया, परंतु वहां मौजूद लोगों को गंगा नदी में आई बाढ़ एवं तेज धारा में बहते युवक को बचाने के लिए कोई उपाय नहीं सूझ रहा था।

सुधीर गंगा नदी में कूदने के बाद अपनी जान बचाने के लिए बार-बार कोशिश कर रहा था और पानी के ऊपर आ रहा था। अंततः वह जान बचाने में असफल रहा और गंगा की बीच धारा में डूब गया। इसकी खबर पाकर गांव के सैकड़ों लोग जनेश्वर मिश्रा सेतु पर पहुंच गए।

इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। मौके पर तत्काल दुबहर पुलिस पहुंची। बृहस्पतिवार के दिन सुबह एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर सुधीर राम के शव को खोजने का प्रयास करती रही। लेकिन समाचार लिखे जाने तक सुधीर राम के शव नहीं मिल पाया था। सुधीर के माता-पिता सहित अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद रहे।