स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी )
गाजे बाजे और भीड़ के साथ रसड़ा से विदा हुए सीओ मुहम्मद उस्मान।
-----------------------------------------------------------------
विभागीय लोग व आमजन ने भी नम आंखों कहा अलविदा।
----------------------------------------------------------------
रसड़ा (बलिया) स्थानीय कोतवाली रसड़ा के प्रभारी निरीक्षक पद संभालने वाले सीओ ट्रेनी मु० उस्मान की विदाई समारोह कार्यक्रम रसड़ा थाना परिसर में हुई । इस समारोह में विभागीय पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ नगर पालिका परिषद रसड़ा के कार्यवाहक चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी के साथ नगर के संभ्रांत लोग,सत्ता व विपक्षी दलों के नेतागण, व्यपारिक संगठनों के प्रमुख एवं पत्रकारों ने उपस्थित हो कर रसड़ा से विदा हो रहे सीओ मुहम्म्द उस्मान को फूल मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन और सम्मान किया। इस अवसर पर विभागीय अफसरों व मातहतों समेत वशिष्ठ नारायण सोनी आदि लोगों ने सीओ उस्मान के कार्यों और व्यवहार की प्रशंसा कर उनसे जुड़े संस्मरण को याद किया तथा उनके सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि वशिष्ठ नारायण सोनी ने कहा कि आमजन के बीच पुलिस महकमे की छवि अच्छी बनाने में सीओ मु० उस्मान ने अपने दायित्वों और कार्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करके एक अच्छी भूमिका निभाते हुए आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा और विश्वास कायम किया है । लगभग दो महीने के अपने कार्यकाल में सीओ मु० उस्मान ने अनेकों प्रकार के दबाव के बावजूद समाज और कानून हित में बहुत ही संवेदनशील और समर्पित भाव से निष्ठापूर्वक कार्य किया है जिसकी प्रशंसा आज सर्व समाज कर रहा है । इसी क्रम में रसड़ा सर्किल से विदा हो रहे सीओ मु० उस्मान ने कोतवाली रसड़ा के समस्त पुलिस कर्मियों को धन्यवाद ज्ञापित कर कहा कि आप सभी का स्वभाव व व्यवहार हमें सदैव याद रहेगा। सीओ ने मुख्य रूप से थाने पर तैनात प्रधान लेखा लिपिक धर्मेन्द्र दत्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि दीवान जी से मैंने बहुत कुछ सीखा है। इनका कार्य और स्वभाव पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली को मजबूत और बेहतर बनाने वाला है । इस समारोह में पुलिसकर्मी क्राइम इंस्पेक्टर सुभाष यादव,सब इंस्पेक्टर अजय यादव, सुशील कुमार, औरंगजेब खां, प्रधान लेखा लिपिक धर्मेन्द्र दत्त, लवकुश गुप्ता, बृजेश मौर्या के साथ साथ समाजसेवी अविनाश सोनी, जावेद अंसारी, बब्लू अंसारी, के साथ अनेकों गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नेता बीरबल राम ने किया।

Social Plugin