स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
हर घर तिरंगा पर नागाजी विद्या मंदिर में गोष्ठी : बच्चों में ज़बरदस्त उत्साह।
--------------------------------------------------------------------
रसड़ा (बलिया) क्षेत्रीय नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर अखनपुरा(रसड़ा) के विशाल सभागार में शनिवार को विद्यालय के बच्चों संग अभिभावकों के गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता, अन्य शैक्षिक उन्नयन की चर्चा की गई साथ ही भारत के प्रधानमंत्री के आह्वान हर घर तिरंगा के तत्वाधान में हाथों में तिरंगा लेकर प्रधानाचार्य रमेश राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा' आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य होगा, बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक भी होगा। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक संजय गुप्ता, अध्यक्ष सुभाष सिंह ,लाल बहादुर , विद्याशंकर ,संजय यादव, प्रदीप गुप्ता, शशिकांत मिश्रा, चंद्रशेखर यादव ,सुमंत ठाकुर ,आनंद मिश्रा ,आनंद गुप्ता सागर श्रीवास्तव ,जयराम कुशवाहा ,सागर श्रीवास्तव कालिका सिंह अवशेष तिवारी आदि शामिल रहे।







Social Plugin