Ad Code

Responsive Advertisement

नामित सभासद शिशिर की माता के निधन पर शोक सभा के बाद पालिका कार्यालय बंद।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

नामित सभासद शिशिर की माता के निधन पर शोक सभा के बाद पालिका कार्यालय बंद।
-----------------------------------------------------------------

  रसड़ा ( बलिया ) स्थानीय नगर पालिका परिषद रसड़ा के नामित सभासद अधिवक्ता शिशिर श्रीवास्तव की माँ के आकस्मिक निधन पर पालिका के कार्यालय में कर्मचारियों एवं अन्य लोगों द्वारा एक शोक सभा के बीच  दो मिन्ट का मौन रखा तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने पश्चात उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया, तत्पश्चात पालिका अध्यक्ष के आदेशानुसार आकास्मिक अवकाश के तहत पालिका कार्यालय बन्द कर दिया गया। इस शोक सभा में पालिका के लेखालिपिक प्रदीप, खुर्शीद आलम , गोविन्द वर्मा, सुधीर सिंह, राधेश्याम वर्मा, सैयद हसन रजा के साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।