Ad Code

Responsive Advertisement

विनायक मोबाइल शोरुम का पीसीएफ चेयरमैन ने किया उद्घाटन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

विनायक मोबाइल शोरुम का पीसीएफ चेयरमैन ने किया उद्घाटन।
--------------------------------------------------------------------

रसड़ा (बलिया) स्थानीय नगर रसड़ा के भगत सिंह तिराहे के समीप क श्री नाथ मार्केट कटरा में स्थित विनायक मोबाइल प्रतिष्ठान का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं यूपी पी सी एफ के चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी द्वारा फिता काटकर किया गया। इस मौके पर मंत्री त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी और उसकी संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। इस अवसर पर विनायक मोबाइल के प्रोपराइटर अविनाश सोनी ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मेरे प्रतिष्ठान पर आये सभी ग्राहकों को हर तरह से पूरी तरह संतुष्ट करने पर  विशेष ध्यान रहेगा । मेरे यहां सभी तरह के मोबाइल के पार्ट्स होलसेल व रिटेल में कम दामों पर उपलब्ध होगा ।