Ad Code

Responsive Advertisement

डीएम ने आदर्श नगरपालिका रसड़ा में सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

डीएम ने आदर्श नगरपालिका रसड़ा में सामुदायिक शौचालय का किया लोकार्पण।

बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने आदर्श नगर पालिका परिषद, रसड़ा का निरीक्षण किया। जहां पर नगरपालिका रसड़ा की चेयरमैन मोतीरानी सोनी ने उनका स्वागत किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने आदर्श नगर पालिका के कक्षों का निरीक्षण किया और उसकी साफ सफाई की व्यवस्था देखी। जिलाधिकारी ने नगर पालिका मे स्थित गांधी पार्क का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय का लोकार्पण किया। साथ ही नवनिर्मित शौचालय की व्यवस्था को भी देखा।