Ad Code

Responsive Advertisement

1.200 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

1.200 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

नगरा (बलिया)। नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के कुशल निर्देशन में 28 अगस्त की रात को नगरा थाने के उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह व राम सकल यादव मय हमराह गश्त पर निकले थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति कटयां करमौता पुलिया पर खड़ा है। मुखबिर की बातो को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कटयां करमौता पुलिया पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा किंतु पुलिस घेरेबन्दी कर उसे पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपने नाम पता अवधेश यादव पुत्र केदार यादव निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा जेएनपीडी बलिया बताया। जमा तलाशी लेने पर पकड़े गए व्यक्ति के पास 1.200 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस उपरोक्त अभियुक्त को पकड़ कर थाने ले आई और 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायायल चालान कर दिया।