स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पुनीत सागर अभियान एवं प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ।
सुखपुरा (बलिया) : भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम पुनीत सागर अभियान एवं प्लास्टिक हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 93 यूपी बटालियन एनसीसी बलिया के कमांडिंग आफिसर कर्नल एम हनुराव के निर्देशन में सुखपुरा इंटर कॉलेज सुखपुरा के जूनियर डिवीजन और सीनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेटों ने लेफ्टिनेंट अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में एक रैली निकाली तथा लोगों को प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए जागरूक किया।साथ ही कैडेटों द्वारा विद्यालय परिसर के आसपास एवं उसके समीप ही स्थित पोखरे के चारों ओर प्लास्टिक एवं कूड़ा करकट की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार सिंह,संजय कुमार मिश्र,रामायण यादव,नीरज कुमार सिंह,अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
ब
सुखपुरा में कूड़ा व प्लास्टिक
चुनते एनसीसी कैडेट।
.jpg)






Social Plugin