स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के तत्वाधान में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्टडी कैफे का हुआ उद्घाटन।
बलिया -ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के तत्वाधान में डिजिटल लाइब्रेरी एवं स्टडी कैफे का उद्घाटन मंगलवार के दिन भाजपा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने फीता काटकर किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि इस तरह की सुविधाएं प्रायः बड़े शहरों में बच्चों को उपलब्ध होती है। लेकिन बलिया जैसी छोटे शहर में ज्ञान ज्योति सेवा संस्थान के प्रबंधक व डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने रुद्रा डिजिटल लाइब्रेरी खोलकर बड़ा ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को न्यूनतम शुल्क में इतना बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना बहुत बड़ी बात है। मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
रुद्रा लाइब्रेरी के डायरेक्टर आलोक गुप्ता ने बताया कि जिले में इस तरह की लाइब्रेरी की पहली बार शुरुआत हुई है। जिसमें छात्रों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध है। एसी युक्त कमरे, फ्री वाईफाई, मासिक पत्र पत्रिकाएं व प्रमुख दैनिक समाचार पत्र उपलब्ध कराई जाएगी। इस मौके पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी प्रभाकर शुक्ला, त्रिपुरारी, विमल सिंह, रत्नेश पांडे, नलिन पांडे, उमाशंकर गुप्ता, अशोक गुप्ता, मोहन गुप्ता, मुकेश गुप्ता "प्रधान" फतेह चंद बेचैन, हरिराम सिंह, सिंटू, विशाल, मुकेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।
इनसेट - इस मौके पर जयप्रकाश साहू ने साहित्यकार फतेहचंद बेचैन की किताब हम दो हमारे एक भोजपुरी संस्करण का विमोचन किया।







Social Plugin