Ad Code

Responsive Advertisement

वर्ल्ड विजन इंडिया व यूनिसेफ की तरफ से कोविड पर CBO/NGO/Youth Clubs को प्रशिक्षण कराया।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

वर्ल्ड विजन इंडिया व यूनिसेफ की तरफ से कोविड पर CBO/NGO/Youth Clubs को प्रशिक्षण कराया।

बलिया CBO/NGO/Youth Clubs के साथ में कोविड टीकाकरण व नियमित टीकाकरण के मुद्दे पर एक दिवसीय प्रशिक्षण ,संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन वर्ल्ड विजन इंडिया/यूनिसेफ के माध्यम से किया गया
उक्त बैठक में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं को कोविड अनुरूप व्यवहार व कोविड-19 से संबंधित कार्यक्रम को बताया गया
सभी कार्यकर्ता कोविड-19 अनुरुप व्यवहार का पालन का विशेष ध्यान दें तथा जल्द से जल्द शत-प्रतिशत को भी टीका लगवाना पूर्ण करें
सी बी ओ/एनजीओ प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य व कैब & कैब प्लस जैसे बिंदु पर जागरूकता करते हुए सभी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शत-प्रतिशत टीका लगाने के लिए प्रेरित किया गया व कोविड-19 संबंधित सभी जानकारी को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करें

नव भारतीय नारी सेवा समिति के संचालक श्री अजहर अली ने सभी साथियों को स्पष्ट संदेश में बताया कि हम सब सामाजिक कार्यकर्ता से आप एक  अच्छे समाज में निवास करते हैं समाज के विकास के लिए समाजसेवियों की अहम भूमिका हमेशा से रही है आप हम सब मिलकर बलिया को कोरोना मुक्त व सभी प्रकार के टीकाकरण को बढ़ाने में सफल हो पाएंगे हम सभी का सहयोग ऐसे ही नियमित एक दुसरे को मिलना चाहिए ऐसा अपील करता हूं
फील्ड मॉनिटर डब्लू०एच०ओ० ने बताया कि हमारे समाज मे समाजसेवियों की अहम भूमिका होती है साथ ही कोविड़ टीका व नियमित टीका का परिचय एवं महत्व पर जोर दिया और सब मिलकर समाज में बच्चों और वंचित लोगों को कोविड टीका व नियमित टीकाकरण पर कैसे लाभान्वित करा सकते हैं इस पर जोर दिया जिसके लिए समाज आपके साथ में अच्छे से जुड़ाव करके चलता है आपकी आवाज पूरे समाज तक पहुंचती है 
यूनिसेफ डी० एम० सी० महोदय ने बताया कि टीकाकरण पर CBO/NGO तथा अन्य समाजसेवियों के साथ में पूर्ण रुप से सहयोग करने पर समझाया गया और आगे से भी मिलकर कार्य करने के लिए आश्वस्त किया गया
वर्ल्ड विजन इंडिया/यूनिस रीजनल कोऑर्डिनेटर अकीलूर रहमान  सभी CBO/NGO तथा समजसेवियो के द्वारा किए गए सहयोग की प्रशंसा की तथा इसी प्रकार आगे भी सहयोग बना रहे इसके लिए विनती की जिसमें हर वंचित तक टीकाकरण की हर खुराक पहुंचे सके 
वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया के ए०डी०पी० प्रबंधक मनोज कुमार जी ने कार्यक्रम का मार्कदर्शन करते हुवे कहा की टीकाकरण में पूरी टीम जिस प्रकार कार्य कर रही ही वो प्रशंसनीय है सभी समाजसेवियों से आशा करते है की अपना निरंतर सहयोग बनाए रखे जिस से एक अच्छे व स्वस्थ समाज के निर्माण हो सके
वर्ल्ड विजन इंडिया बलिया इस महामारी में आपके सहयोग से अनेक लोगो तक राहत सामग्री व स्वस्थ सुविधा पहुंचने का प्रयास किया ही
चौथी लहर ओमिक्रोन /कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुवे
मास्क, 2 गज दूरी का उपयोग जरूरी बताया- कोविड-19 टीकाकरण के महत्व के साथ कोविड-19 व्यवहार में मास्क का सही उपयोग 2 गज दूरी सतर्कता जैसे बिंदुओं पर ग्राम वासियों से अपील की
इस अवसर पर जनपद के विभिन्न संस्था संचालक व अन्य संस्था धारित समाजसेवी 21उपस्थित रहे
CBO/NGO प्रशिक्षण कार्यक्रम में में निम्नलिखित अतिथि उपस्थित रहे यूनिसेफ डीएमसी नसीम अहमद , यूनिसेफ बीएमसी नेहाल, डब्लू०एच०ओ० आरिफ अहमद, नव भारत नारी सेवा समिति की तरफ से  सौरव,यूसुफ,अजहर अली , चाइल्ड लाइन स्टाफ, सोलंकी ग्रामुथन सेवा समिति  घनश्याम सिंह सोलंकी व वर्ल्ड विजन इंडिया/यूनिस रीजनल कोऑर्डिनेटर अकीलूर रहमान,वर्ल्ड विजन की तरफ से, निधीन, आसिफ, अब्दुल, जाहिद रजा आदि उपस्थित रहे