स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
गांव में तालाब खुदाई कार्य से हटाने पर ग्रामसभा पर भड़के मनरेगा मज़दूरों ने किया प्रदर्शन।
------------------------------------------+--------------------
रसड़ा(बलिया) थाना रसड़ा क्षेत्र के राजमलपुर गांव में मनरेगा मजदूरों को काम से निकाल देने के विरोध में मनरेगा मजदूरों ने कार्यस्थल पर ही अपने जाब कार्ड के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। ख़बरों के मुताबिक उक्त ग्राम सभा में मनरेगा के अंतर्गत एक तालाब की खुदाई का काम चल रहा था कि इसी बीच ग्राम सभा ने मनरेगा मज़दूरों को हटाकर इस तालाब की खुदाई काम काम गांव के ही एक प्रभावशाली व्यक्ति को गुपचुप तरीके से ठेका पर दे दिया और जब मनरेगा मज़दूर काम पर पहुंचे तो कथित ठेकेदार द्वारा उन्हें काम करने से रोक दिया , जिसपर सभी मनरेगा मज़दूर आक्रोशित हो गए और मौके पर ही अपने जाब कार्ड के साथ फावड़ा खचिया लेकर प्रर्दशन करने लगे । इसी बीच मनरेगा मजदूरों ने आरोप लगाया कि काम हम लोग करते हैं पैसा किसी और के खाते में भेजा जाता है तथा हम मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड पर में हाजिरी न लगाए जाने की बात कही। इस प्रर्दशन में जॉब कार्ड धारक मज़दूर उषा देवी, राम अवध, सखिया देवी, कुसुम देवी, लालवती, फूलमती देवी, रामावती, अशर्फी देवी, देवंती आदि कई मनरेगा मज़दूर शामिल रहे ।







Social Plugin