Ad Code

Responsive Advertisement

रसड़ा पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफतार कर जेल भेजा।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

रसड़ा पुलिस ने 6 वारंटियों को गिरफतार कर जेल भेजा।

----------------------------------------------------------------

रसड़ा (बलिया) पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धड़पकड़ अभियान के क्रम में  थाना रसड़ा पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर जमानती अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु उनके घरों पर दबिश डाल कर कुल छ: लोगों को न्यायालय की अभिरक्षा में भेज दिया गया है । इन गिरफ्तार लोगों में 59 वर्षीय मतलूब अंसारी निवासी खड़सरा, 27 वर्षीय गोपाल पाण्डेय निवासी नसरथपुर , 45 वर्षीय हरीनरायन निवासी ग्राम सब्बलपुर सिलहटा ,55 वर्षीय अनिल कुमार निवासी बजाजी मुहल्ला रसड़ा , 35 वर्षीय संजय कुमार जायसवाल निवासी किराना मण्डी रसड़ा तथा ,64 वरू ओमप्रकाश उर्फ आशीष निवासी सैनिक स्कूल के पास रसड़ा का नाम शामिल है । इस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उ0नि0 चन्द्रप्रकाश कश्यप व उप निरीक्षक औरंगज़ेब खान, व उप निरीक्षक रविन्द्र कुमार पटेल तथा उनके हमराही हे0का0 अशोक कुमार, का0 त्रिभुवन नारायण, का0 राजेश यादव, हे0का0 चन्द्रमा यादव, का0 आलोक कुमार , हे0का0 बृजेश यादव, हे0का0 रामपति यादव, का0 अजीत कुमार यादव शामिल रहे ।