स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)
जुमा की नमाज़ों को पूर्व की भांति संजीदगी से अदा करें और अफवाहों से रहें सावधान -- एसडीएम सर्वेश
---------------------------------------------------------------
बहकावें मे में आकर कानून और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई ---- सीओ वैसे
------------------------------------------------------------- आपसी भाईचारे प्रेम में हर सहयोग देने का लोगों ने प्रशासन को दिया भरोसा और विश्वास
---------------------------------------------------------------
रसड़ा (बलिया) पैगंबर इसलाम हज़रत मुहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करन वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तीन जून और 10 जून को मुस्लिम संप्रदाय द्वारा किये गये प्रर्दशनों के दौरान प्रदेश के विभिन्न शहरों में भड़की हिंसा की घटनाओं के दृष्टिगत आगामी 17 जून की जुमा की नमाज़ों को शांतिप्रिय ढंग से सकुशल संपन्न कराने तथा नमाज़ के बाद किसी भी अनहोनी से निपटने व अमन-चैन और समाजिक सद्भाव बरकरार रखने के लिए शासन के निर्देशानुसार बलिया जनपद के पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह चौकस और सतर्क दिखाई दे रहा है तथा जिले के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर व पीस कमेटियों की बैठकें आयोजित कर तथा जनसंपर्क कर समाज में अमनो-आमान क़ायम रखने और सामाजिक सद्भभाव बरकरार रखने में प्रशासन को भरपूर सहयोग देने की अपील लोगों से कर रहे हैं । इसी क्रम में रसड़ा कोतवाली परिसर में रविवार को अपरान्ह काल में मुस्लिम धर्म गुरुओं सहित इलाके के संभ्रांत लोगों सहित पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक उप जिला मजिस्ट्रेट रसड़ा सर्वेश कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई । इस बैठक को सम्बोधित करते हुए एसडीएम सर्वेश कुमार यादव ने कहा कि अमन पसन्दी और आपसी प्रेम भाईचारा विचारधारा के प्रतीक श्रीनाथ बाबा और रोशन शाह दाता की नगरी के लोग सचमुच काबिले तारीफ़ हैं । यहां के हर वर्ग और संप्रदाय के लोगों का आपसी प्रेम भाईचारा के साथ मिलना जुलना तथा एक दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनकर शांतिमय जीवन गुज़ारना एक सराहनीय मिशाल है , जिससे अन्य जगहों के लोगों को सीख हासिल करनी चाहिए। वर्तमान परिस्थितियों पर प्रकाश डालते हुए एसडीएम श्री यादव ने उपस्थित जनों के माध्यम से सर्वसमाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस तरह से पिछले दिनों में मस्ज़िदों में जुमा की नमाज़ संजीदगी और शांतिमय ढंग से अदा होती रही है, उसी तरह आगामी जुमा की नमाज़ों को भी अदा करें तथा नमाज़ के बाद मस्ज़िदों के बाहर सड़क या कहीं भी कोई किसी तरह का भीड़-भाड़ या जमावड़ा नहीं लगायें । इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि समाज के सौहार्दपूर्ण माहौल को बिगाड़ने तथा अफवाह फ़ैलाने वालों से हम सभी को सावधान रहने की जरूरत है, यदि कोई अफवाह फैलाता उसकी सूचना तत्काल प्रशासन को देवें, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है । शांति व कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालोें से सख्ती से निपटने के लिए कटिबद्ध हूं । समाज में साम्प्रदायिक सद्भाव को बनाये रखने के लिए सभी को मिल-जुल कर सहयोग भाव से आगे आना होगा । बैठक में मौजूद रसड़ा पुलिस क्षेत्राधिकारी एस.एन.वैस ने मौजूदा हालात का ज़िक्र करते हुए अपने अपील में कहा कि कोई भी किसी के बहकावे में नहीं आवे तथा समाज में अमन-चैन और कानून व शांति व्यवस्था क़ायम रखने में पुलिस की भरपूर मदद करें और समाज में नफरत पैदा कर अच्छे माहौल को बिगाड़ने वाले असामजिक तत्वों की जानकारी पुलिस और प्रशासन को तत्काल देवें, ताकि समय से उनके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई तुरंत की जा सके । बैठक में मौजूद रसड़ा कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील करते हुए भरपूर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए सहयोग देने का आग्रह किया । बैठक में मौजूद धर्म गुरुओं, मस्ज़िदों के इमाम साहबानों में मौलाना अग्रतर करहानी के अलावा हाजी वकील अहमद अंसारी, हाफ़िज़ अनवार अहमद, इकबाल अहमद, मुहम्मद चुन्नू, गुलज़ार अहमद, पिंटू अंसारी सहित काफी संख्या में मौजूद लोगों ने समाज में आपसी प्रेम भाईचारा और सौहार्दपूर्ण माहौल क़ायम रखने में प्रशासन को अपना हर सहयोग देने का विश्वास और भरोसा दिया । इस बैठक में थाना स्थानीय के एस.एस.आई.सीपी कश्यप , सीटी इंचार्ज रवींद्र पटेल आदि उप निरीक्षकगण भी मौजूद रहे।







Social Plugin