Ad Code

Responsive Advertisement

नगरा में पीश कमेटी की बैठक में शान्ति की अपील।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

नगरा में पीश कमेटी की बैठक में शान्ति की अपील।

नगरा (बलिया)। दस जून को जुम्मे की नमाज के बाद प्रदेश के विभिन्न जनपदों में हुए उपद्रव को लेकर रविवार को नगरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक के माध्यम से लोगों से शांति व्यवस्था बहाल रखने की उपजिलामजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार यादव ने अपील की। वहीं शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों को कड़ा संदेश भी दिया गया।
           स्पष्ट रूप से बताया कि समाज में एकता और अखंडता हर हाल में बनी रहनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी शिव नारायण वैश्य ने कहा कि सोशल मीडिया के फोटो व कोई भी मैसेज फारवर्ड करने के पहले उसकी सत्यता जरूर जांच लें। आप सबका यह प्रयास समाज में सकारात्मक माहौल बनाए रखने में मील का पत्थर साबित होगा। कहे कि कहीं से भी अशांति फैलाने की जानकारी मिले तो तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दे। पुलिस समय रहते कार्यवाही करेगी। एसडीएम, सीओ ने समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए हिंदू व मुस्लिम भाईचारा बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में आगामी 17 जून को जुम्मे की नमाज पर सावधानी बरतने व नमाज अदा करने के बाद तुरन्त घर चले जाने या अपने अपने कार्यों में व्यस्त हो जाने पर अधिकारियों ने चर्चा की। बैठक में नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री आलोक शुक्ल, पूर्व प्रमुख अनिल सिंह, एडवोकेट शफीक अहमद, बसपा नेता इश्तेयाक अहमद, रिजवान भाई, देवनारायण प्रजापति देवा भाई, गुड्डू पांडेय, मो नसीम, अख्तर अंसारी सहित काफी संख्या में संभ्रांत लोग मौजूद रहे। बैठक की संचालन कर रहे थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने कसबे में मय फोर्स फ्लैग मार्च किया।