स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
: मारपीट में बाराती घायल।
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव मे गड़वार थाने के पान्डेयपुर से आयी बारात मे रविवार की देर रात देवढिया में गांव वालो ने बारातियों के आठ लोगो को मारपीट कर घायल कर दिया वहीं दो बोलेरो गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुये बाईको को क्षतिग्रस्त, कर दिया। हालात ऐसे बने कि नगरा पुलिस के सहयोग से शादी संपन्न हो सकी। देवढ़िया गांव मे अराजक तत्वो की अराजकता ने मंगल को अमंगल कर दिया।
पान्डेयपुर के शादाननंद के बेटे की बारात देवढ़िया मे कमला राजभर के यहां गयी हूई थी। द्वाराचार के बाद जयमाल व शादी की तैयारी चल रही थी कि बंद डीजे को बजवाने के लिए देवढ़िया गांव के युवक अराजकता करने पर उतारू हो गये। बारात पक्ष के लोगो को मारना शूरू कर दिया। मौके पर, भगदड़ की स्थिति बन गयी। कन्या पक्ष इस कृत्य, से हतप्रभ रहा। घायलो मे शिवचरन 25, रामभवन 35, अजय 30, शिवसागर 60, गुड्डू 30, संजीत 25 समेत कुल आठ लोग घायल हो गये। वहीं दर्जन भर लोगो को हल्की चोटें आयी हैं। अराजक तत्वो द्वारा दो बोलेरो गाड़ी के शीशे तोड़ डाले गये। मौके पर पहूंचे नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे ने मौके पर शादी संपन्न करायी। वही नगरा पुलिस पिड़ीतो की तहरीर पर आरोपियों की तलाश कर रही है। घायलो का ईलाज बछईपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व नगरा पीएचसी पर कराया गया।
इस संबंध मे थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने कहा कि कड़ी कार्यवाई होगी। आरोपित, जल्द पुलिस गिरफ्त मे होगें।







Social Plugin