Ad Code

Responsive Advertisement

श्रीनाथ बाबा रोट, लट्ठ पूजन आज , व्यवस्था संभालने की तैयारी पूर्ण।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

श्रीनाथ बाबा रोट, लट्ठ पूजन आज , व्यवस्था संभालने की तैयारी पूर्ण।
---------------------------------------------------------------------------------------

  रसड़ा ( बलिया ) जनपद के थाना रसड़ा-चितबड़ागांव सीमा पर स्थित श्रीनाथ बाबा मठ नगपुरा (टीकादेवरी) में 14 जून को आयोजित  ऐतिहासिक रोट एवं लट्ठ पूजन कार्यक्रम की सफलता के लिए शुक्रवार को मठ परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई, जिसमें उक्त पूजा के प्रसाद वितरण समिति, स्वागत समिति, पूजा संचालन समिति आदि समितियों का गठन कर उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में श्रीनाथ बाबा मठ रसड़ा के पीठाधीश्वर महंथ  कौशलेन्द्र गिरी ने पूजा सम्बन्धी विशेष सुझाव दिया।बैठक में मुख्य रूप से  परशुराम सिंह, रामगोविन्द सिंह, सुभाष सिंह, मुन्ना सिंह, श्यामबरन सिंह, जितेन्द्र सिंह, ब्रम्हा सिंह, काशीनाथ सिंह, गिरीश सिंह, राजशेखर सिंह सहित क्षेत्रीय लोग  उपस्थित रहे। इस बैठक की अध्यक्षता पूजा समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह व संचालन अरुण कुमार पाण्डेय ने किया।