Ad Code

Responsive Advertisement

भीषण गर्मी और तपिश देख पूर्व सैनिक संगठन ने ठंडा जल और शर्बत का लगाया नि: शुल्क कैम्प।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी)

भीषण गर्मी और तपिश देख पूर्व सैनिक संगठन ने ठंडा जल और शर्बत का लगाया नि: शुल्क कैम्प।
--------------------------------------------------------------
रसड़ा(बलिया) वर्तमान में भीषण गर्मी और तपिश से परेशानहाल लोगों व राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से चिलकहर ब्लाक के पूर्व सैनिक संगठन द्वारा चिलकहर रेलवे स्टेशन मार्ग पर कैम्प लगाकर शीतल जल और शर्बत पिलाने का परोपकारी कार्य सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अवसर पर एक वार्ता के दौरान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष महात्मा सिंह ने बताया इस भीषण गर्मी में राहगीरों और जरुरतमंदों को राहत पहुंचाने के दृष्टिगत संगठन के सदस्यों की टीम बनाकर क्षेत्र के अलग- अलग जगहों में कैम्प लगा कर लोगों को शीतल जल और शर्बत पिलाने का काम किया जा रहा है। हमारे संगठन का संकल्प है देश की सेवा करने वाले हम सैनिक अब समाज सेवा करेंगे। इस मौके पर  संगठन निदेशक कैप्टन हवलदार पण्डे,उपनिदेशक राजकुमार सिंह,उपाध्यक्ष गिरीश सिंह,दीना नाथ,बब्बन राम,रामशंकर,कैलाश जी, भजुराम,मुक्तेश्वर,जोगिंदर सिंह,बी.बी सिंह,टी.बी सिंह, चन्द्रमा यादव,पारस नाथ यादव,अमीरचंद राम, शन्नजीव सिंह,केशव सिंह,आदि पूर्व सैनिक अपने संकल्प के क्रियान्वयन में निष्ठा से समाज की सेवा में लगें हुए हैं।