स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
सीमा पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हरेराम की पत्नी को कैजुवल्टी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जम्मू कश्मीर के एफडीएल सीमा पर आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद की बिधवा को आपरेशन कैजुवल्टी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के लेखमनपुर कमरौली निवासी शहीद आरक्षक हरेराम की विधवा व पुत्र को लखनऊ से आए बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट ने नगरा थाने में थानाध्यक्ष की मौजूदगी में ऑपरेशनल कैज्यूलिटी प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
थाना क्षेत्र के लेखमनपुर निवासी बीएसएफ के आरक्षक हरेराम 28 अगस्त 2003 को जम्मू कश्मीर के एफडीएल सीमा पर आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हो गए थे तथा देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। बीएसएफ महानिदेशक की ओर से ग्यारहवीं बटालियन लखनऊ के डिप्टी कमांडेंट दिनेश कुमार थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे के उपस्थिति में शहीद आरक्षक हरेराम की विधवा निशा देवी व पुत्र सरतेज कुमार को ऑपरेशनल कैज्यूवलिटी सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया तथा शहीद को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बीएसएफ के सिपाही, थाने के पुरुष व महिला सिपाही मौजूद रहे।







Social Plugin