स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल ने पटरी दुकानदारों को स्थाई जगह देने के लिए नगर पंचायत लिपिक को पत्रक सौंपा ।
नगरा (बलिया)। नगरा बाजार के सब्जी व पटरी कारोबारियों की लड़ाई में अब पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल भी साथ आ गया है। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल नगरा शुक्रवार को पटरी व सब्जी व्यवसायियों को स्थाई जगह देने के लिए नगर पंचायत नगरा कार्यालय में लिपिक को जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी को संबोधित पत्रक सौंपा। व्यापारी नेताओ ने पत्रक में लिखा है कि बाजार में स्थाई अतिक्रमण हटाया जाए किन्तु सब्जी व पटरी दुकानदारों को कही स्थाई जगह दिए बिना हटा देना न्याय संगत नहीं है। पत्रक देने वालो में पूर्वांचल उद्योग व्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, महामंत्री गणपति गोड, सब्जी व्यापारी मुखलाल राम, बृजेश वर्मा, कमलेश वर्मा आदि शामिल रहे।







Social Plugin