स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
हलवाई की दुकान में काम कर रहे 30 वर्षीय युवक को करंट लगने से मौत।
सुखपुरा(बलिया) : थाना क्षेत्र के बैसहा (सुखपुरा) स्थित पिंटू गुप्ता के मिठाई की दुकान पर काम कर रहे एक हलवाई की करंट लगने से गुरुवार को देर रात मौके पर ही मौत हो गई।घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि मनोज वर्मा 30 वर्ष पुत्र चंद्र देव वर्मा निवासी उदहा थाना सहतवार लगभग एक वर्ष से वैसहां में पिंटू गुप्ता के मिठाई की दुकान पर हलवाई का काम करते थे।रात में खाना खाने के बाद सो गए।रात में किसी वक्त पानी पीने के लिए हैंड पाइप पर गए।उस समय किसी तरह हैंड पाइप में करंट आ गई थी,जिसे छूते ही वह करंट की जद में आ गए और वहीं उनकी मौत हो गई। थोड़ी देर बाद किसी ने देखा कि कोई हैंड पाइप के समीप गिरा हुआ है।शोर-शराबा करने पर लोग पहुंचे तब पता चला कि पिंटू गुप्ता का हलवाई है।विद्युत करेंट की जद में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।उसी समय पुलिस को सूचना दिया गया।पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और रात में ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







Social Plugin