Ad Code

Responsive Advertisement

राजस्व विभाग द्वारा सरकारी जमीन को खोजने का सुरु हुआ अभियान।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

राजस्व विभाग द्वारा सरकारी जमीन को खोजने का सुरु हुआ अभियान।

रतसर (बलिया) राजस्व विभाग सरकारी जमीन को खोजने का अभियान शुरू कर दिया है। जिले में भी अप्रैल से लेकर पूरे जून तक प्रशासन अभियान चला कर अपनी जमीन को खोजेगा साथ ही अतिक्रमण की स्थिति में इसे अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसकी सफलता के लिए हर जगह  जिला अधिकारी ने अंचल अमीन से सड़क किनारे की जमीन मापी करा कर इसकी रिपोर्ट एसडीओ को करने को कहा है। इसी आधार पर उस इलाके के अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा जमाने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। अभियान की शुरुआत में रतसर नगर पंचायत स्थित गांधी आश्रम चौराहा से रतसर पचखोरा मार्ग का सीमांकन हुआ। जो कि सड़क के मध्य से उत्तर 40 फीट और सड़क के मध्य से दक्षिण 40 फीट का सीमांकन पीडब्ल्यूडी द्वारा करा दिया गया लेकिन लोगों का बताना है कि राजस्व नक्शे एवं पीडब्ल्यूडी के नक्शे में भी सड़क मध्य से उत्तर 30 फीट और सड़क के मध्य से दक्षिण 30 फीट है। लेकिन नगर पंचायत रतसर कला के अधिशासी अधिकारी के द्वारा बिना किसी प्रमाणित रिकॉर्ड के 80 फिट पर सीमांकन करा दिया गया है। जिससे पूरे नगर पंचायत में भयं एवं आक्रोश का माहौल पैदा हो गया है। समस्त मकान एवं दुकाने 60 फुट का मानक मानकर ही बनी हुई है यदि 80 फुट का सीमांकन कराया जाएगा तो समस्त लोगों की दुकान एवं मकान तोड़ने पड़ेंगे। इस के विरुद्ध में नगर पंचायत रतसर कला के समस्त दुकानदारों के द्वारा जिला अधिकारी बलिया को पत्रक दिया गया। जिस पर जिला अधिकारी महोदय द्वारा लोगों को समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।