स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
सुखपुरा चौराहे से पानी टंकी तक अतिक्रमण हटाओ का चला अभियान।
सुखपुरा (बलिया)। सुखपुरा में अतिक्रमण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुखपुरा चौराहे से पानी टंकी तक सीओ सिटी प्रीति सिंह के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रथम चरण में प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह व व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया कि अपनी दुकान स्वयं पटरी से 10 फीट तक अतिक्रमण मुक्त कर दें। अन्यथा तीन दिन बाद योगी जी का बुलडोजर चलेगा। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अतिक्रमण कारीयो की होगी ।और संपूर्ण बुलडोजर का खर्चा भी उक्त व्यापारी से ही वसूला जाएगा ।शाम 6:00 बजे के करीब भारी-भरकम फोर्स के साथ सीओ सिटी प्रीति सिंह और थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने पटरी के दोनों तरफ से व्यापारियों के हिदायत देते हुए आगे बढ़ गए। क्षेत्रीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि इसी तरह से कस्बे के अंदर रोड के दोनों तरफ अतिक्रमणकारियों पर भी बुलडोजर चले जिससे आवागमन सुलभ हो सके।







Social Plugin