Ad Code

Responsive Advertisement

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का होगा सोशल आडिट, कैलेंडर जारी।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का होगा सोशल आडिट, कैलेंडर जारी।


नगरा ( बलिया) : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का सत्यापन अब सोशल आडिट द्वारा किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने 30 जून 2022 तक का कैलेंडर जारी कर दिया है। सोशल आडिट के लिए जनपद स्तर पर अनुश्रवण समिति का गठन किया गया गया जिसमें स्वंय जिलाधिकारी अध्यक्ष , सीडीओ उपाध्यक्ष, उपकृषि निदेशक सचिव, जिला विकास अधिकारी सदस्य, समस्त उपजिलाधिकारी सदस्य , जिलाकृषि अधिकारी को सदस्य नामित किया गया है। योजना के लाभार्थियों के सोशल आडिट के माध्यम से सत्यापन का कार्य निर्धारित तिथि को गांव के सार्वजनिक स्थल पंचायत भवन व प्राथमिक विद्यालय पर बुलाई गई ग्रामीणों की बैठक में किया जाएगा। इस मौके पर प्राविधिक सहायक, एटीएम, बीटीएम, लेखपाल , ग्राम विकास अधिकारी , ग्राम पंचायत अधिकारी अभिलेखों के साथ मौजूद रहेगें। सोशल आडिट के लिए सभी बीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया गया है। ग्राम सभा की बैठक में लाभार्थियों की सूची को पढ कर सुनाया जाएगा तथा अपात्र व छूटे हुए लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। ग्राम सभा में सूची पढ कर सुनाते समय ऐसे लाभार्थी जो भूमिहीन अथवा मृतक हो चुके हैं तथा अन्य कारणों से अपात्र हैं को चिन्हित किया जाएगा। भूमिहीन के प्रकरण में बैठक में उपस्थित लेखपाल सत्यापन करेगें। सूची में ऐसे परिवार पति, पत्नी व नाबालिग बच्चे जिनमें एक से अधिक व्यक्ति पीएम किसान निधि का लाभ प्राप्त कर रहें हैं उनका चिन्हीकरण करते हुए अन्य सदस्यों का स्टाप पेमेंट करने हेतु कार्यवाई की जाएगा। 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के हितग्राहियों के सत्यापन के लिए सोशल आडिट का कार्य शुरु हो गया है। जिलाधिकारी द्वारा सोशल आडिट के लिए 30 जून 2022 तक की तिथि निर्धारित की गई है।
रमाकांत राम 
एडीओ एजी
नगरा