स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
उत्तर प्रदेश सरकार ने डिस्टलरी की इथेनॉल प्लांट के लिए 80 एकड़ जमीन का पेपर कंपनी को सौंपा।
नगरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश के विकास की ओर कदम बढ़ाते हुए योगी सरकार ने गोरखपुर गीडा में डिस्टलरी की इथेनॉल प्लांट के लिए 80 एकड़ एरिया भुमि के पेपर को कम्पनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनय कुमार सिंह को सौंपकर फैक्ट्री के कार्यक्रम को मुर्त रुप प्रदान कर दिया। इसके साथ ही अधिकारियों को कार्य प्रगति में जोर-शोर से लग जाने को निर्देश दिए। बलिया से लगाव रखने वाले प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि 1200 करोड़ निवेश के साथ पूर्वांचल के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होने वाला इस इथेनॉल कम्पनी के आविष्कार से 5000 बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के सुनहरा अवसर मिलेगा। इण्डियन ऑयल के साथ करार हो चुके इस प्लांट में 3.50 लीटर इथेनॉल उत्पादन होगा। इसके साथ ही डिस्टलरी प्लांट में शराब व बियर का भी उत्पादन होगा। इस कम्पनी में 15 सौ मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा जो खर्च से अधिक होने पर आपूर्ति की जाएगी। गीडा में इस प्लांट के लगते ही पूर्वांचल अपने आप में विकसित क्षेत्र में आ जाएगा। आने वाले समय मे यहां अन्य रोजगार उपलब्ध कराने की भी अनेकों योजनाएं बन गयी है जिससे जहां पूर्वांचल के जिलों के हुनरमंद युवाओं को रोजगार देने के साथ प्रदेश के इन्टेलीजेन्ट प्रतिभाओं को रोजगार सुलभ होगा।







Social Plugin