स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
दो बाइकों की आपस मैं टक्कर होने से दो युवकों की मौत एक घायल।
दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर शनिवार की सुबह भीषण एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक घायल हो गया। तीनों युवक बिहार के बक्सर जिले के निवासी है।
जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग जनाडी चौराहा के पास तीन बाइको की आपस में टकर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।इसकी सूचना किसी ने दुबहर पुलिस को फोन द्वारा दिया। सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्हें आनन-फानन में दुबहर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में एक की पहचान उसकी जेब से मिले मोबाइल से फोन करने पर पता चला अमित राय पुत्र अशोक राय उम्र 24 वर्ष के रूप में की गई, जबकि दूसरा मृतक नंदू गोंड पुत्र स्वामी नाथ गोंड उम्र 23 वर्ष निवासी-बड़का दीया, थाना-कृष्णाब्रम्ह, बक्सर, बिहार के रूप में हुआ। वहीं, आशीष राय (24) पुत्र स्व. विनोद राय की हालत गंभीर है। उसका उपचार चल रहा है







Social Plugin