Ad Code

Responsive Advertisement

पुलिस द्वारा अवैध असलहा व कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)


पुलिस द्वारा अवैध असलहा व कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़।

दुबहर (बलिया) - स्थानीय  पुलिस  द्वारा  अवैध असलहा व कारतूस बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन अभियुक्त गिरफ्तार 
ज्ञात हो कि पुलिस  अधीक्षक  के निर्देशन  में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस को भारी सफलता प्राप्त हुयी है । 
उल्लेखनीय है कि शनिवार  को थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र मय फोर्स द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध असहला ले जा रहे दो अभियुक्तगण जिनका नाम अरशद खान उर्फ मिट्ठू पुत्र एजाज खान निवासी घोड़हरा तथा इरफान खान उर्फ सुनील  पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा  को अवैध असलहा व कारतूस के साथ ग्राम घोड़हरा ढाला  के पास से रात्रि लगभग 21.20 बजे गिरफ्तार किया ।
 कड़ाई से पूछताछ करने पर  गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि कुछ दूर पर हमारी वेल्डिंग की दुकान है जिसकी आड़ में कमरे के अन्दर हम दोनो भाई व मेरा एक और भाई इमरान खान उर्फ मुन्ना व मेरा एक सहयोगी कारिगर हसरत खान है हमसब मिलकर वेल्डिंग की दुकान की आड़ में अवैध असलहा का निर्माण करते है व बिहार राज्य में बेचते हैं।  गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हमारा एक गैंग है जिसका मुखिया इमरान खान उर्फ मुन्ना है । पकड़े गये व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस टीम घोड़हरा ढाला स्थित वेल्डिंग की दुकान पर पहुंची तो कमरे में एक व्यक्ति हसरत खान पुत्र मुख्तार खान निवासी अकबरपुर थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया को पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति तेजी से भाग निकला । पकड़े गये अभियुक्त के पास से 11 अदद जिन्दा कारतूस .32 बोर का तमंचा बरामद हुआ, तथा भागने वाले व्यक्ति के विषय में पूछा गया तो उसका नाम इमरान खान उर्फ मुन्ना पुत्र एजाज खां  निवासी घोड़हरा बताया । अभियुक्तगणों की निशानदेही पर वेल्डिंग की दुकान से असलहा बनाने की सामग्री भी बरामद हुई ।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों  के विरूद्ध  स्थानीय पुलिस द्वारा  सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगणों का चालान मा0 न्यायालय किया गया । अभियुक्तों पर पुलिस द्वारा धारा मु0अ0सं0- 79/2022 धारा-3/5/25 आर्म्स एक्ट थाना 
2. मु0अ0सं0  80/2022 धारा 3/5/7/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबहड जनपद बलिया पंजीकृत हुआ ।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना नाम व पता इस प्रकार बताया अरशद खान उर्फ मिट्ठू पुत्र एजाज खान निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़ , इरफान खान उर्फ सुनील पुत्र एजाज खां निवासी घोड़हरा थाना दुबहड़, हशरत खान पुत्र मुख्तार खान निवासी अकबरपुर थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
1. 01 अदद DBBL गन (दोनाली 12 बोर)
2. 01 अदद SBBL (एकनाली 12 बोर)
3. 11 अदद जिन्दा कारतूश .32 बोर
4. 11 अदद जिन्दा कारतूश 12 बोर 
5. 02 अदद जिन्दा कारतूश .303 बोर
6. 02 अदद खोखा कारतूश .315 बोर 
7. असलहा बनाने की फैक्ट्री सामग्री :-
01. एक अदद देशी तमंचा .315 बोर पुराना टूटा हुआ हुलिया 32 इंच बैरल 8 इंच बाड़ी 07 इन्च बट,  02. दो अदद देशी तमंचा अर्ध निर्मित .12 वोर,  03. एक अदद देशी रिवाल्वर .32 वोर, अर्धनिर्मित,  04.  चार अदद .12 वोर तमंचा का बाडी अर्ध निर्मित.,  05. एक अदद बैरल 12 बोर लंबाई 19.5 इंच,  06.. एक अदद बैरल .315 वोर लंबाई 6.5 इंच,  07. तमंचा ट्रेगर 8 अदद,  08. दो अदद खोखा .315 वोर बरामद शुदा जिन्दा कारतूस  09.  एक अदद हथौड़ी, 10. रेती 2 अदद , 11. आरी एक अदद,  12.बसुली एक अदद,  13. छेनी 03 अदद,  14. सुम्मी एक अदद , 15. सड़सी एक अदद,  16. एक अदद कारतूस आदि बरामद हुआ। इस मौके पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र, सुरेन्द्र कुमार,
एसआई शिवकुमार पाण्डेय, सुनिल कुमार ,
रामआसरे ,रामसिंह,
विमलेश कुमार, इंद्रेश कुमार, सविता यादव, राहुल सरोज, साधना यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।