Ad Code

Responsive Advertisement

योगी राज में राम जानकी मंदिर को हड़पने की कोशिश, महंत ने डीएम से लगाई गुहार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

योगी राज में राम जानकी मंदिर को हड़पने की कोशिश, महंत ने डीएम से लगाई गुहार।


बलिया। एक तरफ योगी सरकार अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर रोज नए—नए योजना बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ बलिया के कदम चौराहा स्थित राम लक्ष्मण जानकारी मंदिर की जमीन को तथाकथित भू—मापिफयाओं द्वारा हड़पने की साजिश रची जा रही है। महंत की बातों पर गौर करें तो भू—मापिफयाओं द्वारा मंदिर की बहुत सारी जमीन अभी तक बेच दी गई है, लेकिन जिलाधिकारी के पास शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में महंत श्री सत्यदेव दास ने शुक्रवार को एक बार पिफर से न्याय की गुहार लगाई है।  
कदम चौराहा स्थित श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर को भू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से हड़पने की साजिश का आरोप लगाते हुए हैं मंदिर के महंत श्री सत्यदेव दास जी शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। जिला अधिकारी को दिए गए ज्ञापन में महंत ने जिक्र किया कि शहर के भृगु आश्रम निवासी एक प्राइवेट इंजीनियर व उसका सगा भाई जो किसी सरकारी स्कूल में अध्यापक है दोनों मिलकर कोरोना काल  के दौरान मंदिर की अधिकतम प्रॉपर्टी को अवैध तरीके से  अपने पारिवारिक एवं चहते व्यक्ति को विक्रय कर चुके हैं। जबकि मंदिर के पूर्व के महंत श्री राम प्रसाद दास द्वारा अपना रजिस्टर्ड वसीयत के माध्यम से यह स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त मंदिर की चल अचल संपत्ति को आगे आने वाला कोई भी मंदिर का उत्तराधिकारी किसी के पक्ष में ना तो विक्रय कर सकता है, ना उस पर भार पैदा कर सकता है और ना ही किसी को हस्तांतरित कर सकता है। इसके बावजूद जालसाजी व कूटरचित तरीके से उपरोक्त कुकृत्य किया गया है। जिलाधिकारी से मांग किया कि श्री राम लक्ष्मण जानकी मंदिर के  अस्तित्व को बचा ले, वरना धीरे-धीरे मंदिर की पूरी संपत्ति इसी तरह बेच दी जाएगी। महंत श्री सत्यदेव दास ने जिलाधिकारी से यह भी बताया कि भू माफियाओं द्वारा उन्हें जान माल का भी खतरा है।