स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)
अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार आरोपी।
सुखपुरा(बलिया) : स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के महावीर गंज से एक व्यक्ति को 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।जानकारी के अनुसार एसआई चक्रपाणि मिश्र अपने हमराहियों के साथ शनिवार की सुबह गस्त कर रहे थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि गड़वार सुखपुरा मार्ग पर स्थित महावीर गंज के समीप एक युवक झोले में गांजा लेकर कहीं बेचने के लिए किसी गाड़ी का इंतजार कर रहा है।सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति खड़ा दिखाई मिला।पुलिस की गाड़ी देखकर जब वह भागने लगा तो पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ लिया।उसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से झोले में रखा 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रंजन सिंह पुत्र स्व. देवेंद्र सिंह निवासी सुखपुरा बताया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे न्यायालय भेज दिया।







Social Plugin