स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
ओवरलोड लाल बालू लदी ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत दुसरा घायल।
दुबहर (बलिया)- स्थानीय थाना अन्तर्गत एनएच-31 के बलिया बैरिया मार्ग पर स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबहर ढाले पर शुक्रवार की रात लगभग 9.00 बजे लाल बालू से लदी ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस तथा क्षेत्रीय लोगों के अथक प्रयास के बाद जेसीबी से मृतक युवक के शव एवं घायल युवक को जेसीबी से बाहर निकलवाया तथा घायल युवक को उपचार के लिए बलिया चिकित्सालय भेज दिया। जहां घायल युवक का उपचार चल रहा है।
बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के दुबहर गांव निवासी अभिषेक सिंह उर्फ गांधी पुत्र सुरेश सिंह उम्र- लगभग 32 वर्ष तथा मनीष सिंह पुत्र दीनबंधु सिंह उम्र- लगभग 20 वर्ष दुबहर ढाले के किनारे खड़े होकर आपस में वार्तालाप कर रहे थे। इसी बीच बैरिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही लाल बालू से लदी ओवरलोड ट्रक ने दोनों युवकों को धक्का मारते हुए एक दुकान से जाकर टकरा गई। धक्का इतना जोरदार था कि दोनों युवक ट्रक के चेचिस में फंस गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने दो-दो जेसीबी मंगाकर ट्रक को नीचे गिराते हुए घायल युवकों को बाहर निकलवाया। लेकिन अभिषेक सिंह गांधी की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल मनीष को बलिया जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर धक्का मार कर ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। मृतक अभिषेक सिंह गांधी के दो बच्चे हैं। अभिषेक सिंह गांधी बहुत ही मिलनसार व्यक्तित्व का युवक था। घटना की सूचना पाकर परिजनों सहित गांव के लोगों में शोक की लहर व्याप्त हो गई।







Social Plugin