Ad Code

Responsive Advertisement

थाना समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

थाना समाधान दिवस में कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमे मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण।

थाना समाधान दिवस मात्र दिखावा बनकर रह गया, कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।

सुखपुरा (बलिया)। थाना समाधान दिवस मात्र दिखावा बनकर रह गया है लोग दूर-दूर से थाना समाधान दिवस पर अपनी समस्याओं को लेकर खासतौर से राजस्व संबंधी समस्याओं को लेकर आते हैं। लेकिन लेखपाल कहीं मौका मुआयना किए बिना ही बैठे-बैठे रिपोर्ट लगाकर प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर देते हैं। और  रजिस्टर पर अंकित कर देते हैं। जिससे थानाध्यक्ष भी अपने कोरम पूरा कर लेते हैं। और लेखपाल भी अपना कर्तव्य पूरा कर लेते हैं ,और किसान परेशान का परेशान रहता है। इसका जीता  जागता उदाहरण सुखपुरा थाने पर ही देखा जाए।तो पिछले थाना दिवस समाधान दिवस का अवलोकन कर लिया जाए ।तो साफ जाहिर होगा। कि रटा रटाया  शब्दों का प्रयोग कर  रिपोर्ट लगाया जाता है ।जिससे लोग परेशान हैं। जिलाधिकारी से लोगों ने मांग किया है कि थाना समाधान दिवस का निस्तारण सुचिता पूर्व और निष्पक्ष कराया जाए। जिससे जनता की समस्याओं का निराकरण आसानी से हो सके। लेखपाल जो जी में आता है। वही रिपोर्ट लगा कर के अपने कर्तव्य से विमुख हो जाते हैं । शासन की मंशा है कि तीन दिन के अंदर प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया जाए। जबकि ठीक इसके विपरित लेखपाल पहले थाना दिवस की निस्तारण दूसरे थाना दिवस के  तक करते रहे हैं। पिछले कई थाना  समाधान दिवस पर नोडल अधिकारी नहीं पहुंचते हैं ।जिससे मनमाना तरीके से लेखपाल प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर देते हैं। शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना परिषद में संपन्न हुई जिसमें कुल 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जो राजस्व से संबंधित थे मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर विजय नारायण राय,  राम सिंह यादव, वीरेंद्र प्रताप दुबे ,राजस्व निरीक्षक विश्राम यादव, राजस्व निरीक्षक अनुग्रह नारायण सिंह, लेखपाल नील प्रभा सिंह ,अनिल तिवारी, कुबेर यादव, ओम जी गुप्ता, वीरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।