Ad Code

Responsive Advertisement

मुंडन में आए 16 वर्षीय बालक गंगा नदी में डूबा, छानबीन जारी

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

मुंडन में आए 16 वर्षीय बालक गंगा नदी में डूबा, छानबीन जारी

दुबहर बलिया स्थानीय थाना क्षेत्र के कछुआ ग्रामवासी सुदामा यादव के पौत्र के मुंडन में आए हुए रिश्तेदार का 16 वर्षीय बालक नंदन पुत्र जितेंद्र यादव पूर्व सभासद रामपुर उदयभान बलिया निवासी ,हल्दी थाना क्षेत्र के चैन छपरा घाट पर मुंडन संस्कार के दौरान गंगा नदी में स्नान करने के दौरान डूब गया। यह घटना सुन पूरा क्षेत्र सदमे में आ गया। खोजबीन जारी है। यह बात सुन हल्दी थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष एवं थाने के सिपाही मिलकर जाल के द्वारा बालक को ढूंढने में गंगा नदी के तट पर लगे हुए हैं। घटना लगभग 11:00 बजे दिन की है ।आज मुंडन संस्कार का काफी लग्न है। जिसमे दर्जनों की संख्या में लोग अपने छोटे बालक के मुंडन करने के लिए गंगा नदी के तट पर स्थित है। जहां सैकड़ों की संख्या में भीड़ गंगा तट पर उमड़ी हुई है। दुर्घटना के बाद गंगा घाट पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बालक की खोजबीन में स्थानीय प्रशासन मछुआरों के साथ में लगा हुआ है।